
नर्मदापुरम / दिनांक 27/02/26 को शहर के बाजार क्षेत्र में अज्ञात XUV कार द्वारा वाहन दुर्घटना करने से अज्ञात महिला उम्र करीबन 60 वर्ष की मृत्यु हो गयी थी। जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में मर्ग क्रमांक 14/26 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। प्रकरण में जांच के तकनीकी एवं चस्म्दीद साक्षियों के कथन के आधार पर अज्ञात XUV कार को MP07/CD 5995 के रूप मे ज्ञात किया जाकर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में MP07/CD 5995(XUV कार) के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में दिनांक 13/03/26 को MP07/CD 5995(XUV कार) के चालक लखन लाल डोरिया पिता हरिराम डोरिया उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम देवगाँव थाना बुधनी के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही कर MP07/CD 5995(XUV कार) को जप्त किया गया। अज्ञात मृतका के परिजनो की तलाश की जा रही है, थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है।

