
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार प्रदेश प्रभारी कांग्रेस कमेटी महासचिव डां. संजय कामले के अनुमोदन पर खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मतीन खान एवं खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा की सहमति एवं नर्मदा पुरम खेलखिलाड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम शंकर सोनकर की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। नर्मदापुरम जिला कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ में नगर-4 ब्लॉक-5 अध्यक्ष और जिले में उपाध्यक्ष-5, सचिव-7, महासचिव-4, महामंत्री 4, कार्यकारिणी सदस्य- 5, प्रवक्ता-1 बनाया गया। सोनकर ने बधाई देते हुए सभी ऊर्जावान नवनियुक्त पदाधिकारीयो को सक्रियता के साथ कार्य करने का आव्हान किया।

