
केसला / क्षेत्र की बालिकाओं और छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से केसला मंडल अध्यक्ष सुशील बरखड़े के द्वारा छात्राओं को फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ दिखाई गई। इटारसी स्थित गोल्डमार्क टॉकीज में आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। इस अवसर पर केसला मंडल अध्यक्ष सुशील बरखड़े ने बताया कि फिल्म दिखाने का उद्देश्य बालिकाओं और छात्राओं को जागरूक करना है, ताकि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं और अपने भविष्य तथा सुरक्षा के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार को भी इस विषय में सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गंगाराम कालमे, जगदीश बावरिया, अजय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

