




नर्मदापुरम / रक्षासूत्र बांधकर, गुलाल तिलक लगाकर एवं फूलों की होली से मनाया रंगोत्सव। फाग, बसंत एवं होली की उत्सवी संस्कृति के साथ गीत, संगीत एवं नृत्य से सजे इस रंग और उल्लास के इस उत्सव का आयोजन सोल फाउंडेशन भारत एवं साथी जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम के सहयोग से किए जा रहे इस रंगोत्सव में सबसे पहले शिव शक्ति भजन मंडल ने अतर से भीगी होली गीत गाए। इसके उपरांत । ओ पी शर्मा, आनंद नामदेव, आदित्य परसाई एवं समूह द्वारा बुंदेली फाग गया। चारु नृत्यभूमि कथक कला केंद्र, सीहोर से श्रीमती चारूलता चौरे एवं समूह, द्वारा फागुनरासरंग नृत्य की प्रस्तुति दी गई। त्रिदेवाशीष नृत्य एवं नाट्य अकादमी लखनऊ की निर्देशक सुश्री तनुजा ओली सनवाल एवं समूह ने होली महारास नृत्य प्रस्तुत किया और दर्शक मंत्रमुग्ध हो नृत्य करने लगे। इसके बाद रेखा दायमा द्वारा होली नृत्य तथा धन्या दायमा और टिशु किरार का राधा कृष्ण नृत्य एवं प्रकृति दायमा का मंगल गाओ नृत्य बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।
रंगोत्सव के अंतिम प्रस्तुति में राधा कृष्ण भजन मंडल उमरखेड़ी के नवल सिंग पटेल एवं समूह फाग लोकगीत, राई, बुंदेली होली और गारी गायन की प्रस्तुति की दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी के जन सहयोग से ही इस आयोजन को सम्पन्न किया गया कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य शुभम सिंह चौहान, गोपीकांत घोष, बलराम शर्मा, प्रमोद शर्मा, डॉ. मधुबाला वर्मा, सीताराम महाराज द्वारा किया गया एवं रत्नेश साहू, संजय श्रोतिय, चैन सिंह मीना, प्रेम शंकर मांगरोल, मुकेश मालवीय, विमल सिंह राजपूत, असमादित्य तिवारी, अभिषेक अहिरवार, आकाश शिवहरे, नर्मदा प्रसाद हरयाले, अजय श्रोती, संजय ररईया एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

