नर्मदापुरम / घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज दिनांक 13 मार्च दिन शुक्रवार को सायं 4 बजे एलपीजी की बुकिंग एवं डिलीवरी में आ रही दिक्क़तो पर शासन का ध्यान आकर्षित करने सिलेंडर की उपलब्धता आसान करने एवं कालाबाजारी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहले पीपल चौक पर एकठ्ठे होंगे। कमलेश बाथरे नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ को समय पर उपस्थित होने का निवेदन किया है। बता दे की गैस किल्लत के मौजूदा हालात ईरान, इजराइल देशों के युद्ध के बाद हुए हैं। जब इस संबंध में हमने गैस के उपभोक्ताओं से पूछा तो उन्होंने कहा कि गैस की बुकिंग के नंबर लगने में दिक्कत आ रही है एवं जो भी जो भी उपभोक्ताओ के नंबर बुक हैं, उनके चार-पांच दिन बाद ही सिलेंडर डिलीवर हो पा रहे हैं।

