



नर्मदापुरम / आपदा में किस तरह पीड़ित को बचाया जाए उसके लिए गुरुवार को जिला होमगार्ड ऑफिस में एनडीईआरएफ टीम एवं होमगार्ड के सैनिकों द्वारा साँझा प्रदर्शन किया गया। एक बच्चा बोरवेल के लिए खोदे गए (बोर) गड्ढे में गिर जाता है और जो की गहरा भी है, जब गांव वालों को बच्चों के बोरवेल में गिरने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा एनडीईआरएफ की टीम और होमगार्ड को सूचना दी और तुरंत ही वहां पर सभी लोग पहुंच गए और उन्होंने सर्वप्रथम बोरवेल में ऑक्सीजन पाइप डालकर दी गईं। जिससे बच्चों को ऑक्सीजन मिल सके और सांस लेने में कोई दिक्कत ना हो। बोरवेल में एक कैमरा भी रस्सी के द्वारा डाला गया, जिससे बच्चे की स्थिति को देखा जा सके। एवं सभी के प्रयासों से बच्चे को सुरक्षित बोरवेल से निकल गया और तुरंत बाहर निकलते ही प्राथमिक उपचार किया गया और एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। प्रदर्शन के द्वारा एडीएम बृजेंद्र सिंह रावत, रामकुमार शर्मा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, अमृता दीक्षित प्लाटून कमांडेंट, सुंदरलाल मरावी प्लाटून कमांडेंट एवं श्री चौधरी एवं एन डी ई आर एफ की टीम एवं होम गॉर्ड के सैनिक उपस्थित रहे। श्री रावत ने बताया कि सरकार द्वारा आमजन को सलाह दी कि जो भी अपने खेतों में या बोरवेल के लिए बोर करते हैं, उसे ढक कर रखें जिससे कोई जनहानि ना हो और कभी भी विपदा में एनडीआरएफ की टीम 1079 पर कॉल करके बुला सकते हैं। प्लाटून कमांडेंट अमृता दीक्षित ने बताया कि यह कार्यक्रम सात दिवस चलेगा।

