

नर्मदापुरम / ग्राम सुपरली जिला नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) के किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने अनाज से डॉलफिन मछली बनाकर विश्व में चल रहे युद्ध को रोकने की भावनात्मक अपील की है। इस अनोखी कलाकृति के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया है कि बारूदी युद्ध से जलीय जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
डॉलफिन के माध्यम से उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि “हम जल के जीव कहाँ जाएँ? हे दयालु मनुष्य, युद्ध रोको।” उनका कहना है कि युद्ध के कारण केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि जल, थल और नभ के सभी प्राणी भी पीड़ित हो रहे हैं।
योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने अनाज से न केवल डॉलफिन मछली की आकृति बनाई है, बल्कि युद्ध में शामिल देशों के राष्ट्राध्यक्षों के चित्र भी अनाज से तैयार किए हैं। उनका कहना है कि युद्ध का गंभीर दुष्प्रभाव अनाज और कृषि पर भी पड़ता है, इसलिए विश्व में शांति स्थापित होना अत्यंत आवश्यक है।
जिन राष्ट्राध्यक्षों के चित्र बनाए गए हैं उनमें
Donald Trump (अमेरिका),
Benjamin Netanyahu (इज़राइल),
Mojtaba Khamenei (ईरान),
Mahmoud Abbas (फिलिस्तीन),
Rashad al-Alimi (यमन),
Ahmad Al-Abdullah Al-Ahmad Al-Sabah (कुवैत),
Hamad bin Isa Al Khalifa (बहरीन) तथा
Mohamed bin Zayed Al Nahyan (यूएई) शामिल हैं।
इन चित्रों को बनाने में धान, बाजरा, रागी, चावल, तिल, राजगीरा, खसखस आदि अनाजों का उपयोग किया गया है।

