
सिवनी मालवा / नवीन शैक्षणिक सत्र 2026 प्रारंभ होने के पूर्व ग्राम पंचायत सोमलवाडा द्वारा संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा को वाटर कूलर दान में दिया। जिससे छात्र-छात्राओं को गर्मी के दिनों में शीतल पर जल द्वारा गर्मी से राहत मिलेगी। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दुर्गा परते द्वारा संस्था प्राचार्य राम मोहन रघुवंशी को वाटर कूलर सौंपा। सरपंच द्वारा बताया गया कि अगले वर्ष बिजली की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए इनवर्टर दान किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य द्वारा सरपंच का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। संस्था प्राचार्य राम मोहन रघुवंशी, ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र राजपूत, सहायक सचिव प्रदीप गौर, संस्था के शिक्षक शिवशंकर चौधरी, अखिलेश यादव, योगेंद्र मालवीय, आशीष यादव, सुनीता राजपूत, शिखा रघुवंशी, शिवानी यादव एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

