

नर्मदापुरम / बर्तन व्यापारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे फूट उस्ताद रेस्टोरेंट मे किया गया। इस अवसर पर बर्तन व्यापारी संघ अध्यक्ष केप्टिन करैया ने उपस्थित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। इस दौरान बर्तन व्यापारी संघ के अध्यक्ष किशोर करैया, कोषाध्यक्ष अरविंद कांसकार, प्रदीप लोहिया, विकास लोहिया, नंदकिशोर कांसकार, नितिन करैया, मृत्युंजय करैया, संजय जराठे, संजय कांसकार, आलोक उपाध्याय, कार्तिक कांसकार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। अंत मे आभार प्रदर्शन केप्टिन किशोर करैया ने किया।

