
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार द्वारा नर्मदापुरम जिला महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती साधना दुबे को मनोनीत किए जाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल, मध्य प्रदेश महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार, जिला कांग्रेस प्रभारी ओम पटेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के प्रति जिले के सम्मानित कांग्रेस जनों द्वारा आभार प्रकट किया है एवं महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना दुबे कि उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

