
नर्मदापुरम / शैक्षणिक सत्र 2020-27 एक अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। जिसके परिपेक्ष्य में नगर के सभी पुस्तक विक्रेताओं एवं अशासकीय संस्था प्राचार्य/संचालक की पुस्तक मेला आयोजन को लेकर 14 मार्च को 11 बजे से शासकीय एस एन जी उमावि में बैठक आयोजित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने बैठक में उपस्थित होने की बात कही है। सभी अशासकीय संस्था प्राचार्य, संचालक बैठक में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संस्था द्वारा चलाई जाने वाली कक्षावार विषयवार पुस्तकों की सूची के साथ उपस्थित रहेगें। विद्यार्थियों और पालकों की सुविधा के लिए पुस्तक मेला लगाया जाएगा।

