
माखन नगर / गांव के समग्र विकास में स्थानीय समितियां की भूमिका मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम गूजरवाड़ा में एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें नवांकुर संस्थाओं के पदाधिकारी, ग्राम विकास प्रस्फ़ुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्य और नवांकुर सखियां शामिल हुई। विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख ने समितियों के उद्देश्य व सामाजिक भूमिका की जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षण में पर्यावरण संरक्षण, समाज कल्याण, स्वच्छता अभियान, दस्तावेजीकरण, समिति के कार्य का लक्ष्य निर्धारण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षको में नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव, सुरेश यादव एवं हरीश नामदेव द्वारा बताया कि समितियाँ आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार कर सकती हैं। इसके लिए दस्तावेजीकरण, सोसायटी पंजीयन, पौधरोपण, नर्सरी व कार्यालय निर्माण, सूचना बोर्ड, दीवार लेखन और जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रशिक्षण दिए गया। इस अवसर पर सेक्टर की विभिन्न प्रस्फुटन समितियों से मोनू मांझी माखनननगर, सतीश यादव, रुपेश यादव कोटगांव,प्रदीप धुर्वे खारदा, संतोष मवासी, रोशन, राकेश कुमार, संपत सिंह, जोहारीलाल रोरी घाट, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, किशोर कहार मानागांव, सीताराम यादव सियाराम, बुद्धू सिंह, हरीश आदि प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी का आभार नवांकुर संस्था प्रतिनिधि मनोज परसाई ने व्यक्त किया।

