





नर्मदापुरम / जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा अमृता शर्मा दीक्षित प्लाटून कमांडेंट के नेतृत्व में सेठानी घाट पर एस डी आर एफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड के जवानों ने बाढ़ आने , नदी में नाव पलटने, नदी में डूबने वाले को बचाने का माॅकड्रिल प्रदर्शन किया।
कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा , डिप्टी कलेक्टर डाक्टर बबीता राठौर, तहसीलदार सरिता मालवीय, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर, होम गार्ड से अमृता दीक्षित की उपस्थिति में बड़ी संख्या में गणमान्यजन, नर्मदा स्नान श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बाढ आपदा बचाव का सफल प्रदर्शन आयोजन किया गया। मुम्बई के आपदा प्रबंधन बचाव प्रशिक्षण के प्रशिक्षकों द्वारा बाढ आपदा के आधुनिक तकनीक से बचाव करने के तरीके से अवगत कराया गया।
जोखिम, खतरे की परवाह किये बिना जान जोखिम में डालकर मानव क्षति को रोकने के लिए मददगार, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्य सराहनीय है।
देश की रक्षा सेना के हाथों मे प्रदेश/नगर की सुरक्षा की कमान पुलिस के हाथों में और बाढ, भुकंप, आगजनी, प्राकृतिक विपदा, युद्ध में नागरिक सुरक्षा के लिए होमगार्ड/एस डी आर एफ के जवान है। यह कार्यक्रम 7 दिन चलेगा। बता दे की सेठानी घाट पर होमगार्ड के सैनिक 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं और नहाने आए श्रद्धालुओं jo नहाने के दौरान नदी में डूबने लगते है, उन्हें नदी से निकाल कर नया जीवनदान देते हैं। जिसमें हाल में ही होमगार्ड सैनिक श्याम राजपूत को महामहिम राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

