
सिवनी मालवा / शिवपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की है। शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया की आरोपी मोनू पारधी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 3.28 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही थी आखिर आरोपी पकड़ा गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य चोरियां भी की हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। शिवपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी ने कई अन्य चोरियों में भी अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपी द्वारा मोटर सायकल एवं मोबाईल चोरी कर फरार था पुलिस ने बताया कि फरियादी शीशराम पिता गिरवर सिंह जाट निवासी ग्राम बनाडा थाने में जानकारी दी।
फरियादी शीशराम पिता गिरवर सिंह जाट उम्र 50 साल निवासी ग्राम बनाडा ने थाना मेने आकर रिपोर्ट कर कहा था कि मैं किसानी करता हूँ। दिनांक 30 दिसंबर सुबह करीब 08 बजे की बात है की मेरे भाई मेघश्याम के खेत मे पानी देने वाला मजदूर अभय यदुवंशी पिता राम सिंह यदुवंशी उम्र 30 साल निवासी बनाडा ने मुझे फोन पर बताया ki 29 दिसंबर को शाम करीब 06 बजे खेत से काम करके कमरा मैं और शटर को ताला लगाकर घर चला गया था। दिनांक 30 दिसंबर को सुबह 08 बजे खेत मेने आकर देखा तो गोडाउन की शटर खुली हुई थी। मक्का बिखरी हुई थी कमरे का ताला टूटा हुआ था कोई अज्ञात व्यक्ति दरमियानी रात को खेत मेने बने मकान के कमरे का ताला तोडकर उसमे रखा शटर का हेंडल निकाल कर गोडाउन की शटर को किसी चीज से उचका कर अंदर रखी इनवर्टर मशीन व इनवर्टर की एक बैटरी टयूबलर कंपनी की कीमत करीब 27,000 व अनाज मक्का करीब 25 क्विंटल जो सफेद रंग की बोरीयो मे भरी थी बोरियों पर पहचान के लिए लाल पेंट से S लिखा था। अनाज कीमत करीबन 37,500₹ कुल मशरुका 64,500 रुपए करीब का चोरी करके ले गया है। मै बाहर गया हुआ था, खेत पर जाकर देखा बाद थाना रिपोर्ट करने आया हूँ। पुलिस ने बीएनएस का कायम कर विवेचना मेने लिया थाना प्रभारी विवेक यादव के मार्गदर्शन पर मुखबिर सूचना पर 09 मार्च को रात करीब 10 बजे सूचना हुई कि मोनू पारधी निवासी ग्राम धावडा घाट का ओझा वस्ती के पीछे मंडी तरफ मोबाईल बेचने की फिराक मेने घूम रहा हैं,सूचना पर पुलिस स्टाफ द्वारा मौके पर पहुँच कर मोनू पारधी एक प्लेटिना मो.सा. जिसके आगे पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। मोटर सायकल के संबंध मे पूछताछ कि जो ग्राम बारंगा थाना छिपावड़ 09 मार्च को रात करीब 10/00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मोनू पारधी निवासी ग्राम धावडा घाट का ओझा वस्ती के पीछे मंडी तरफ मोबाईल बेचने की फिराक मे घूम रहा हैं। सूचना पर पुलिस स्टाफ द्वारा मौके पर पहुच कर मोनू पारधी एक प्लेटिना मोसा जिसके आगे पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। मोटर सायकल के संबंध मे पूछताछ किया एवं मोनू की तलाशी की उपरांत मोनू पारधी की जैकेट की जेब से चार मोबाईल मिले । मोटर सायकल एवं मोबाइलों के संबंध मे पूछताछ पर बताया कि दिनांक 07-08/03/26 की दरमियानी रात 02/00 बजे करीब दगडखेड़ी के आगे खेत मे बने टप्परो से अलग अलग चार मोबाइल (1) oppo कंपनी आसमानी कलर,(2)techno कंपनी ब्लेक ग्रीन कलर ,(3) realme कंपनी नेवी ब्लू कलर ,(4) ब्लेक कलर का बेक कबर जिस पर लड़का लड़की के टेटु बने है जिस love लिखा है। चारो मोबाइल एवं खेत किनारे खड़ी प्लेटिना मोटर सायकल काले कलर की जिसका नंबर MP41ND5521 है, को चोरी कर रास्ते मे मोबाइलो की सिम एवं प्लेटिना मोटर सायकल की नंबर प्लेट रास्ते मे तोडकर रात मेने कही फेक दिया, याद नही, कहा तोडकर फेकी है, बताया जिसे हमराह अभिरक्षा मे लेकर थाना आए दौराने पूछताछ बताया कि दिनांक 27-28/01/26 की दरमियानी रात बारंगा गाँव थाना छिपाबड़ मे एक घर के आँगन मे खड़ी एक प्लेटिना मोटर सायकल क्र MP47MN1159 था। जिसमे चाबी लगी हुई थी चोर कर लाया जिसे बाद मे शिवपुर के आगे नदी के किनारे चाबी लगी सहित फेक दी थी एवं करीब 02-03 माह पहले मैंने एक नीले काले कलर की स्प्लेंडर मोटर सायकल इटारसी बाजार क्षेत्र से चोरी थी। जिसे 10-15 दिन चलाई और पकड़ा न जाऊ इस डर से डेठी के पास नहर किनारे झाड़ियो मे फेक दी थी । दिनांक 29-30/12/25 की दरमियानी रात करीब 02/30 बजे ग्राम बनाडा के पास एक खेत के गोडाउन की शटर का ताला तोडकर गोडाउन मे रखी करीब 25 क्विंटल मक्का जो सफ़ेद रंग की प्लास्टिक की बोरियों मे भरी रखी थी एवं एक इंवर्टर और इंवर्टर से लगी बैटरी चोरी किया था । चोरी की मक्का मैंने अपने धावड़ा घाट मे बनी टपरी पर छुपाकर रख दी थी। थाना शिवपुर के अपराध क्र 02/2026 धारा 341(4),305(ए) bns मे विधिवत मोनू पारधी की टपरी से जप्त की गई एवं तीन मोटर सायकल एवं चार मोबाईल चोरी के संबंध मे इस्तगासा क्र. 01/26,02/26,03/26 धारा 35(1) (ड), 106 बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस पृथक पृथक किया जाकर कुल जप्त सामान 3,28,000 रुपये का बरामद किया गया । मुख्य भूमिका थाना प्रभारी उनि विवेक यादव, एएसआई अनिल ठाकुर, प्र. आर. सुनील मरकाम, प्र. आर. विशाल भदौरिया, आर. ओमप्रकाश जाट, आर. पवन तिवारी, आर. शिवम जोशी एवं महिला आर. प्रीति चौहान, चालक आर. विष्णु की अहम भूमिका रही।

