
सिवनी मालवा / नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरमकुंडी ब्रिज के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई बानापुरा निवासी तरुण धुर्वे नर्मदापुरम की ओर से अपने घर बानापुरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया घटना की जानकारी लगते ही आसपास नागरिक मदद में लग गई और पुलिस को सूचना दी गे गए धरम कुंडी निवासी जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार ने बताया कि घटना देर रात की है बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई सामने से कोई बड़े वाहन का लाइट तेजी से आ गया होगा इससे यह हादसा हो गया पुलिस ने बताया कि युवक तरुण अपनी मोटर साइकिल से बानापुरा की ओर आ रहे थे। धरमकुंडी ब्रिज पर स्थित खतरनाक मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई अधिक रफ्तार होने के कारण युवक वाहन पर संतुलन नहीं बना पाया और मोटर साइकिल सीधे डिवाइडर से जा टकराई जिस कारण युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं टक्कर इतनी भीषण थी कि तरुण के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं,
मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी बाइक….
बताया जा रहा है कि तरुण अपनी मोटरसाइकिल से बानापुरा जा रहे थे। धरमकुंडी ब्रिज पर स्थित खतरनाक गोलाई के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार अधिक होने के कारण युवक बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तरुण के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मदद की दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर जनपद पंचायत सदस्य शेर सिंह दरबार, विनोद यदुवंशी, सनम सरपंच, रंजीवन साध, सरपंच प्रतिनिधि रानू हनोतिया, सौरभ काकोडिया और कुलदीप विक्रम हनोतिया सहित कई ग्रामीण पहुँच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने तुरंत घायल की मदद करने का प्रयास किया, लेकिन तरुण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया पुलिस ने मामला जांच में लिया।

