
नर्मदापुरम / शासन के निर्देशानुसार जनगणना 2026-27 के तहत नगर में चल रहे मकान गणना के कार्य का आज जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी और लिपिक द्वारा निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगरपालिका का अमला मकान गणना के कार्य में जुटा हुआ है। मंगलवार को नगर में चल रही मकान गणना के कार्य का जिला प्रभारी जनगणना अधिकारी आयुषी यादव द्वारा स्लम बस्तियों का निरीक्षण किया गया। मकान गणना के कार्य को दो दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनगणना लिपिक सुनील राठौर उपस्थित रहे।

