

नर्मदापुरम / कल रंगोत्सव का आयोजन किया जाएगा। फाग, बसंत एवं होली की उत्सवी संस्कृति के साथ गीत, संगीत एवं नृत्य से सजे इस रंग और उल्लास के इस उत्सव का आयोजन सोल फाउंडेशन भारत एवं साथी जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम के सहयोग से किए जा रहे इस रंगोत्सव में नैतिक सिंह राजपूत, दीपक सिंह पोरवाल लखनऊ का गायन होगा। ओ. पी. शर्मा, आनंद नामदेव, आदित्य परसाई एवं समूह का फाग गायन, शिव शक्ति भजन मंडल की होरी लोकगीत, धन्या दायमा और टिशु किरार का राधा कृष्ण नृत्य, प्रकृति दायमा का मंगल गाओ नृत्य, रेखा दायमा द्वारा होली नृत्य होगा। चारु नृत्यभूमि कथक कला केंद्र, सीहोर से श्रीमती चारूलता चौरे एवं समूह द्वारा फागुन रासरंग नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी एवं त्रिदेवाशीष नृत्य एवं नाट्य अकादमी लखनऊ की सुश्री तनुजा ओली सनवाल एवं समूह होली महारास नृत्य प्रस्तुत करेंगे। राधा कृष्ण भजन मंडल उमरखेड़ी के नवल सिंग पटेल एवं समूह फाग लोकगीत की प्रस्तुति देंगे। इस रंगोत्सव को प्रारंभ करने का प्रमुख उद्देश्य बसंत, फाग एवं होली की उत्सवी संस्कृति को संजोना एवं लोगों से परिचय के साथ साथ इसे सुरक्षित रखना है। सभी के सहयोग से ही इस आयोजन को सम्पन्न किया जाएगा। रत्नेश साहू, संजय श्रोतिय, हितेश मेहरा,अनिल राठौर, चैन सिंह मीना, प्रेम शंकर मांगरोल, मुकेश मालवीय, विमल सिंह राजपूत, मुवीन, असमादित्य तिवारी, अभिषेक अहिरवार, मनोज परसाई, मंगलेश सिंगारिया, आकाश शिवहरे, नितिन रोहर, अजीत सिंह राठौर, नर्मदा प्रसाद हरयाले आदि संयोजन समिति के कार्य को करेंगे।

