

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुये मोबाइल फोन को वर्ष 2026 मे ढूँढने में सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली नर्मदापुरम पर आवेदकों द्वारा मोबाइल गुम होने अथवा गिर जाने की रिपोर्ट करने पर CEIR ( सेंट्रल ईक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर) पर उक्त गुम हुये मोबाइल का IMEI सर्च पर डालने पर 18 मोबाइल कीमत करीबन 2,60,088/- की लोकेशन प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल को रिकवर कर आवेदकगणो को सुपुर्द किए गए है। CEIR पोर्टल पर इंद्राज की जाने वाली आवश्यक जानकारी गुम / लॉस्ट हुये मोबाइल की ऑनलाइन कम्प्लेंट क्रमांक , मोबाइल का बिल एवं आधार कार्ड लाकर रिपोर्ट करा सकते हैं।

