
सिवनी मालवा / शिवपुर रोड स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह 4 बजे से ही मंदिर में महिलाओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं, जो दोपहर तक चलती रही। श्रद्धालुओं ने माता शीतला की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित संतोष शास्त्री के अनुसार, इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है और ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है। श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रखा था। महिलाएं माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। शीतला सप्तमी के अवसर पर शहर में मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई, जहां महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की कुछ जगहों पर महिलाओं ने होली की पूजा भी की गई।

