


नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रदेश भर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लगातार गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है आज स्थिति ये है कि पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में पर्यटकों की बाढ़ सी आ गई है। इसी तारतम्य में प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से महिला बाइकिंग टूर क्वींस ऑन द व्हील (तृतीय संस्करण) का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 07 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से किया गया। बाइक राइडर्स टीम में देश एवं प्रदेश की 25 महिला सुपर बाइकर्स द्वारा भाग लिया जा रहा है। जो प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थल सांची, उदयगिरि, चंदेरी, कूनो, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया होते हुए 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को ओरछा पहुंचेगी। ओरछा में महिला बाइक राइडर्स कयाकिंग, छतरियों के भ्रमण साथ बेस्ट टूरिस्ट विलेज लाडपुरा खास और होम स्टे का भ्रमण करेंगी।
1400 किमी का सफर तय करेंगी महिला बाइक राइडर्स ——-
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार देशभर की 25 महिला सुपर बाइक राइडर्स 7 दिन में 1400 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। यह महिला बाइक राइडर्स भोपाल, ग्वालियर, नागपुर, मुम्बई, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर और नोएडा इत्यादि शहरों से हैं।13 मार्च को भोपाल में बाइकिंग इवेंट का होगा समापन -ओरछा के बाद महिला बाइक राइडर्स खजुराहो, छतरपुर, सागर से होते हुए 13 मार्च को वापस भोपाल लौटेंगी। जहां बाइकिंग इवेंट का समापन होगा। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के इस कदम से राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रमुखता देगा, साथ ही मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्धिशाली पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह अभियान कम-ज्ञात स्थलों का प्रचार करेगा, रूरल टूरिज्म सर्किट्स को मजबूत करने और राज्य भर में रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगा।

