


नर्मदापुरम / दिनांक 09.03.2026 फरियादिया अंजना चर्तुवेदी निवासी पंचमढी रोड पिपरिया ने थाना पिपरिया में रिर्पोट लेख करायी थी कि उक्त दिनाँक को शाम को जब यह मीठी गली से रेल्वे स्टेशन तरफ जा रही थी, तब बाईक सवार दो बदमाश इसके गले में पहनी सोने की चैन खींच कर फरार हो गये। रिर्पोट पर थाना पिपरिया में अपराध क्र. 105/2026 सुसंगित धाराओं के तहत पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपीगण की तलाश एवं चैन की बरामदगी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया मोहित कुमार यादव (रा.पु.से.) के मार्गर्दशन में थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
पिपरिया पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये। आरोपीयों की पहचान साकिब खान एवं किशोर बालक निवासी हथवास के रूप में हुई। जिन्हें मुखबिर सूचना के आधार पर दिनाँक 09.03.2026 की रात्रि में ही अंडर ब्रिज रेल्वे पुलिया के पास सुनसान इलाके से मोटर साइकिल क्र. MP05MK8040 सहित अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर सोने की चैन रितिक सोनी निवासी शोभापुर रोड को बेच देना बताया। जिसे मामले में आरोपी बनाया गया एवं सुनार की तलाश कर विशेष स्थान से घटना में झपटी गयी सोने की चैन वजनी करीब 02 तौला जप्त कर मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत विधिवत कार्यवाही की गयी है।
मामले के आरोपीगण के नाम व पता –
01. साकिब खान पिता जाहिद खान उम्र 24 साल निवासी टावर मोहल्ला पिपरिया
02. विधि विवादित किशोर निवासी हथवास
03. चोरी की सम्पत्ति खरीदने वाला सुनार रितिक सोनी निवासी शोभापुर रोड पिपरिया
उल्लेखनीय भूमिका :- निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, सउनि सुशील कुशवाहा
, प्र. आर. पूनमचंद, प्र. आर. महेन्द्र गौर, आर. प्रकाश खेमरिया, प्र. आर. अरूण जुदेव आर. गुरूप्रसाद, आर. सनेह साहू, आर. प्रतीक साहू, आर. हेमंत, आर. शिवम, आर. राधेश्याम की रही।

