
नर्मदापुरम / प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित के नेतृत्व में एस डी आर एफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड के अधिकारी एवं जवानों के द्वारा विवेकानंद घाट पर जनसुरक्षा जागरुकता अभियान 2025-26 के तहत् जन जागरुकता हेतु नर्मदा नदी में प्लास्टिक अथवा कचरा न फेंकने की अपील की एवं स्वच्छता अभियान चलाया तथा उपस्थित स्नानार्थियों को डूबने से बचने के घरेलू वस्तुओं से बचाव सामग्री बनाने की विधि साझा की आकाशीय बिजली भूकंप हीट स्ट्रोक सीपीआर से संबंधित जानकारी एवं बचाव से संबंधित दी गई । डूबते हुए व्यक्ति को सुरक्षित रहते हुए बाहर से कैसे रेस्क्यू किया जाए के संबंध में जागरूक किया गया । एन सी सी, एन एस एस आम नागरिकों की सहभागिता से सुरक्षित समाज के संदेश देने के लिए एस डी आर एफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड के जवानों के साथ पत्रकार विलास नीले ने जनसामान्य का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर शिवराज चौधरी, प्लाटून कमांडर, सुन्दर लाल मरावी एस आई की उपस्थिति में जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक घटनाओं के समय बचाव के उपाय और सुरक्षित रहने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

