

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जे एन भाया 20-20 टूर्नामेंट हेतु टीम की घोषणा हुई। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ भोपाल में 10 मार्च से होगा जहां टीम पहला मैच ग्वालियर से होगा। सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफडे ने टीम की घोषणा की। नर्मदापुरम संभाग टीम के कोच सुनील शर्मा, मैनेजर मनोहर बिल्थरिया एवं ट्रेनर पीयूष योगी होंगे। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
*चयनित टीम*
1/राहुल चंद्रौल कप्तान,
2/यश दुबे उपकप्तान,
3/गौतम रघुवंशी,
4/धर्मेश पटेल,
5/हिमांशु शिंदे
6/अखिल निगोटे,
7/अथर्व महाजन,
8/आर्यन देशमुख,
9/गौरव दशोरे,
10/ऋत्विक दीवान,
11/कार्तिक राजोरिया,
12/हर्षित परसाई,
13/अनुराग मालवीय,
14/नवीन नागले,
15/आयुष मानकर।

