
नर्मदापुरम / सहारा इंडिया के खिलाफ आंदोलन की परमिशन को किया रद्द, जन आंदोलन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार। सहारा पीड़ितों के आंदोलन से दिल्ली प्रशासन इतना डरा हुआ है कि मेन मौके पर परमिशन रद्द कर देती है एवं गिरफ्तार कर जेल भेज देती है। यू जी सी बिल का विरोध और 13 करोड़ सहारा पीड़ितों को भुगतान कराने 9 मार्च से जंतर मंतर पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल का आयोजन था। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायक जयवर्धन सिंह ने सहारा इंडिया के खिलाफ विधानसभा में प्रश्न उठाया। बता दे कि सहारा इंडिया में निवेशकों का जो पैसा जमा है वह समय सीमा पूर्ण होने के बाद भी सहारा इंडिया द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। परमिशन लेने के दौरान उपस्थित संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष नया मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल (बस्ती जिला) यूपी से, प्रदेश संगठन प्रभारी सतीश चतुर्वेदी (ग्वालियर) मध्य प्रदेश, मथुरा प्रसाद गुप्ता (कानपुर), श्रीमती संध्या मुखकर (गोवा), श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता (गुजरात) एवं राजीव गौर (नर्मदा पुरम) मध्यप्रदेश से उपस्थित रहे।

