सिवनी मालवा / सोमवार दिनांक 09/03/2026 को शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश के अनुसार केंद्रीय बजट पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसकी थीम-‘‘सबका साथ सबका विकास‘‘ है। वेबिनार का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं भारतीय कम्प्यूटिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस वेबिनार का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत नवीन बजट के विभिन्न पहलुओं और उसके सामाजिक- आर्थिक प्रभावों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टेंटेटिव शेड्यूल अनुसार प्रातः 10ः30 बजे पर वेबिनार का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया इसी क्रम में पूर्वान्ह 11ः35 से 12ः00 बजे पर प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा “सबका साथ सबका विकास” की भावना के अनुरूप बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी क्रम में वक्ताओं ने यह भी बताया कि बजट में ग्रामीण विकास, स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन, डिजिटल तकनीक के विस्तार और युवाओं के लिए नए अवसरों को बढ़ावा देने की कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सकेगा। वेबिनार में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दी। कार्यक्रम में आज के प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज प्रजापति एवं वेबिनार प्रभारी डॉ. रीमा नागवंशी, प्रवीण साहू एवं समस्त प्राध्यापकगण, स्टॉफ एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

