
इटारसी / नगरपालिका द्वारा हाल ही में जारी किया गया वह फरमान अत्यंत चिंताजनक है, जिसमें 31 मार्च के बाद पुराने टैक्स पर मिलने वाली 50% की छूट को समाप्त करने और डबल टैक्स वसूलने की बात कही गई है। जिला एवं नगर कांग्रेस पार्टी ने जनता पर थोपे जा रहे इस आर्थिक बोझ का कड़ा विरोध करते हुये इस निर्णय के सबंध में हम निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल सुधार और स्पष्टीकरण की मांग की गई है। आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुँचकर आदित्य पांडेय को एक पत्र सौपा है। नगरपालिका सीएमओ बीसी में होने के कारण कांग्रेस ने आदित्य पांडेय को पत्र सौपा है। इस सबंध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय एवं नगर कांग्रेस कन्हैया गोस्वामी ने बताया कि जनता के साथ विश्वासघात वर्षों से जो बिल भेजे जा रहे थे वह कभी जनता को क्यों नहीं बताया गया कि 50% छूट के साथ भेजे जा रहे हैं। उन्हें अचानक बिना किसी पूर्व सूचना या पर्याप्त समय दिए डबल कर देना आम नागरिकों की जेब पर डकैती डालने जैसा है। भ्रम की स्थित को पैदा करते हुये नगरपालिका प्रशासन स्वयं स्वीकार कर रहा है कि जनता में भ्रम है। जब प्रशासन ने स्वयं कभी स्पष्ट तरीके से सूचना का प्रसार नहीं किया। तो उसका दंड जनता भारी जुर्माने के रूप में क्यों भुगते।नगरपालिका द्वारा जनता के ऊपर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।जिसका उदहारण कि 2016-17 से अब तक का टैक्स जो गणना के अनुसार 20,000 रुपये होना चाहिए, उसे अचानक बढ़ाकर 38,000 रुपये कर देना मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ देगा। वही हम यही भी मांग कि 31 मार्च की इस कठोर समय सीमा को कम से कम 2 वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जाए, ताकि नागरिक अपनी वित्तीय व्यवस्था कर सकें। वही पुराने बकाया पर मिलने वाली 50% की छूट को स्थायी रूप से जारी रखा जाए। 31 मार्च के बाद डबल टैक्स और भारी जुर्माने के प्रावधान को तुरंत वापस लिया जाए। टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर विसंगतियों को दूर किया जाए। यदि प्रशासन इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेता है और जनता को राहत प्रदान नहीं करता है तो कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।जिसकी समस्य जबाबदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

