

नर्मदापुरम / अमृता शर्मा दिक्षित डिस्ट्रिक्ट कमांडेट के नेतृत्व में एस डी आर एफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड द्वारा कलेक्ट्रेट गेट से “आपदा बचाव एवं जनसुरक्षा जागरुकता अभियान 2025-26 के तहत् जन जागरुकता साईकिल रैली का डिप्टी कलेक्टर बबिता राठोर द्वारा फ्लेग दिखाकर रवाना किया। एन सी सी, एन एस एस आम नागरिकों की सहभागिता से सुरक्षित समाज के संदेश देने के लिए एस डी आर एफ,सिविल डिफेंस, होमगार्ड के जवानों के साथ पत्रकार विलास नीले ने जनसामान्य का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर शिवराज चौधरी, प्लाटून कमांडर, सुन्दर लाल मरावी एस आई की उपस्थिति में जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक घटनाओं के समय बचाव के उपाय और सुरक्षित रहने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। साईकिल रैली शहर के मुख्य मार्ग से प्रातः 8 बजे रवाना हुई।

