

इटारसी / पुरानी इटारसी स्थित पंडित दीनदयाल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्ड की महिलाओं द्वारा कान्हा जी संग गोकुलधाम में विभिन्न रंगों से रंगपंचमी त्यौहार मनाया गया। महिलाओं ने अबीर रंग गुलाल एक दूसरे को लगाकर परिवार में सुख शांति समृद्धि की कान्हा जी से मंगल कामना की । रंगों से भरे हर्ष उल्लास के इस वातावरण में डीजे की धुनों का सभी ने खूब लुत्फ उठाया । ढोल नगाड़ों की थाप पर होली के पारंपरिक गीतों पर विभिन्न संस्कृतियों की झलक पेश की गई । साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी मात्र शक्तियो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर वार्ड की महिला शक्तियो ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

