
नर्मदापुरम / राजनीति और नीति निर्माण में महिलाओं की उपस्थिति केवल समानता का प्रश्न नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मजबूती का आधार है। यह उनके अधिकारों और योगदान को स्वीकार करने का अवसर है। हम महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करते हैं और साथ ही यह भी सोचते हैं कि उनके जीवन को और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। एक महिला अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि बेटी, बहन, पत्नी और मां के रूप में कई जिम्मेदारियां निभाते हुए पूरे परिवार की देखभाल करती है। यह बात मालाखेड़ी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी के अवसर पर रिवर व्यू कल्चरल फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं नगर पालिका सब इंजीनियर दीक्षा तिवारी ने कही। इस मौके पर कॉलोनी में फूलों की होली और वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।
कॉलोनी में भक्ति, शक्ति और उत्सव का अदभुद संगम…..
उन्होंने कहा कॉलोनी में मुझे जो माहौल देखने को मिला, वह अनुकरणीय है। यहां सभी निवासी एक परिवार की तरह मिलकर हर धार्मिक और सामाजिक उत्सव मनाते हैं। नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया। वहीं विशेष अतिथि छाया राबूदा ने कहा यहां के निवासी किसी मोहल्ले की तरह नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह हर उत्सव मिल-जुलकर मनाते हैं।
एक दूसरे को गुलाल लगा कर दी शुभकामनाएं…….
कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने पारंपरिक गुलाल के साथ एक-दूसरे को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं। कॉलोनी की वरिष्ठ मातृ शक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।बच्चों ने राधा-कृष्ण बन प्रस्तुति दी। संचालन समिति के सचिव अंकुर ‘बिल्लू’ रे द्वारा किया गया। समिति के संरक्षक संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सरिता लुटेरे एवं शिव शंकर पगारे की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में समिति की अध्यक्ष प्रीति खरे ने सभी उपस्थित रहवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रीति खरे, पूर्णिमा त्रिपाठी सरिता लुटारे, अंकुर बिलौरे शिव शंकर पगारे, सुधीर लुटारे, प्रियंका यादव, छाया राबुदा, कनक, राजश्री पटवा, कविता पटवा, पुष्पा अग्रवाल, आरती द्विवेदी, जानकी द्विवेदी, भारती यादव, गीतांजलि, मीनाक्षी, रजनी पटेल, उज्जवला, प्रेम ठाकुर, सोनम नायक, प्रदीप नायक, मनीषा, विष्णु कांत शर्मा, उर्मिला परोनिया, अशोक पाठक, पुष्पा पाठक, अजहर खान, फराह खान, अनुपम श्रीवास्तव, सीमा राजपूत, जितेंद्र राजपूत, ज्योति चंद्रयान, मनोज चंद्रयान, विनीत शर्मा, आलोक शर्मा, मधुसूदन यादव, राधेश्याम वर्मा, एस आर मालवीय, के एन त्रिपाठी, नितेश यादव, राम रघुवंशी, सुभाष रघुवंशी, हेमंत सोलंकी, प्रतिमा सिंह, नंदिनी, योगेश पवार, सुधीर लुटारे, अभिषेक चौहान, पुष्पा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुरेश उइके, अनुभव, अनुभा, शीतल, अश्विनी मीना साहू, रंजीत, सेवा राम मालवीय, राकेश रघुवंशी, रमा रघुवंशी, कैलाश सेठ, देवयानी पगारे, अभिलाष शुक्ला, सुमित पटेल, संतोष कुमार शर्मा, राकेश परोनिया, हेमंत राजपूत, मनीश दुबे, सुनील जैन, भूपेंद्र यादव, अनुज मालवीय आदि शामिल रहे।

