
नर्मदापुरम / सशक्तिकरण फाउंडेशन एवं मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “जलसा रिसोर्ट” में मुख्य अतिथि डाक्टर सीता शरण शर्मा विधायक नर्मदापुरम एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष म. प्र. विधानसभा, विशिष्ट अतिथि एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) एस के विधाते पूर्व अधिकारी, भारतीय सेना, मिथलेश शुक्ला (भ.पु से.) पुलिस महानिरीक्षक, मुख्य वक्ता सुरेश तोमर सचिव, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केबिनेट मंत्री माधव सिंह डांगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सशक्तिकरण फाउंडेशन की संचालक श्रुति श्रीवास्तव ने एक जानकारी में बताया कि उनकी संस्था संगठन ने 8 वर्ष पूर्व से संस्था के द्वारा विगत वर्षों में महिलाओं और बच्चों को सशक्तिकरण करने का कार्य किया जा रहा है। 30 महिला शिक्षा साथियों के साथ 8 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल छात्रों को लेपटॉप/टेबलेट के माध्यम से आधुनिक शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में अनुसुचित जाती/जनजाति छात्रावास में पढने रहने वाले बच्चों को मोहल्ले की शिक्षित महिलाओं( शिक्षा साथी) द्वारा निशुल्क शिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ गणमान्य नागरिक और पत्रकार गण उपस्थित थे। सशक्तिकरण फाउंडेशन संस्था संस्थापक श्रुति श्रीवास्तव पूर्व गृह सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं शिक्षिका भारती श्रीवास्तव की पुत्री को उनके महिलाओं के उन्नयन और सशक्तिकरण की दिशा में किऐ गये योगदान हेतु अभिनंदन पत्र मुख्य अतिथि द्वारा देकर सम्मानित और अभिनंदन किया गया एवं
शिक्षा साथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

