

नर्मदापुरम / रंगपंचमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल स्थित निवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल, सुखदेव पांसे, कुणाल चौधरी, सेवा दल अध्यक्ष अवनीश भार्गव, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया, NSUI अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने होली एवं रंगपंचमी के इस रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया। सभी नेताओं ने आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ गुलाल लगाकर होली खेली और प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। इस अवसर पर जिला नर्मदापुरम कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत “गुड्डन” पाण्डेय भी जिले के सभी नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर होली के रंग में रंगकर इस पर्व को यादगार बनाया। नर्मदापुरम जिले से पहुंचे कार्यकर्ताओं में इटारसी नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, अतुल तिवारी, चंदू दुबे, मयंक क्लोसिया, सिवनी मालवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र रघुवंशी, डोलरिया ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सोलंकी, केसला ब्लॉक अध्यक्ष अजय शुक्ला, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग मलेया, पिपरिया विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र बेलवंशी, IT Cell अध्यक्ष दुर्गेश वेलबंशी, बनखेड़ी चंदोंन, मटकुली ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पलिया, जीतू रघुवंशी, गौरव रघुवंशी, पृथ्वी रघुवंशी, नर्मदापुरम ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश बाथरे, श्रीमंथ पटेल, सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर सिंह पटेल, प्रशांत ज्यासवाल, कमलेश उइके, माखन नगर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृत बिंदु डेरिया, संजय गिल्ला, जाहिद खान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे कार्यक्रम में रंग, उत्साह, संगीत और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है, और ऐसे आयोजन संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच आपसी जुड़ाव को भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रदेश और देश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

