
नर्मदापुरम / ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एंड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में खेल अधिकारी उमा पटेल ने एमपी का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। उन्होंने 63 किलो कैटेगरी में 93 किलो वजन उठाया । इस पर मैदान में नर्मदे हर के जयकारे लगे। उमा के प्रदर्शन से पूरा टूर्नामेंट स्थल जयकारों से गूंज उठा। इससे शहर सहित प्रदेश के खेल प्रेमियों और विभाग में खुशी का माहौल है। चंडीगढ़ में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस वेटलिफ्टिंग एंड पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन 5 से 10 मार्च तक किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उमा पटेल पटेल ने 63 किलो कैटेगरी मे में हिस्सा लिया। पंजाब की अनीता ने दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर और महाराष्ट्र की सोनाली ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

