

नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल का सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्तियों को समर्पित रहा। नेहरू पार्क में महिला दिवस की थीम पर मातृशक्तियों ने नए पुराने फिल्मी व देशभक्ति गीत जाकर कार्यक्रम की शाम सुरीली कर दी। कार्यक्रम सुरीला नर्मदापुरम परिवार की मातृशक्तियां ने आयोजित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सुरीला सम्मान से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मातृशक्तियों को सम्मान पत्र देकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां मौजूद रही। सुरीला नर्मदापुरम परिवार की ओर से पूर्व नपाध्यक्ष और नर्मदापुर युवा मंडल के अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, हरिशंकर शर्मा, दीपक हेमनानी , दीपक महालहा, रुपेश राजपूत, केएन त्रिपाठी, हरीश मांझी, कमल झा, कमल सिंह राजपूत, सूरज तलरेजा, राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रकाश आहूजा सहित अन्य सदस्यों ने मातृशक्तियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष परदेशी और माधवी दुबे द्वारा किया गया।
इन मातृशक्तियों का हुआ सम्मान…
सुनिता पटेल ट्रैफिक टीआई, स्नेहा चंदेल आरआई पुलिस, वंदना यादव लोको पायलेट, भावना बिष्ठ पत्रकार, नीरजा फौजदार समाजसेवी, सीमा कैथवास पत्रकार, हेमा लोवंशी पत्रकार, जयश्री रैकवार गोल्ड मेडलिस्ट, चित्रा हर्णे सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली अन्य मातृशक्तियों का सम्मान किया गया।
इन्होंने ने गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति……
महिला दिवस पर आयोजित संगीत भरी सुरीली शाम में अनुजा आचार्य, भारती शुक्ला, चंद्रप्रभा नामदेव, कंचन बानोधा, प्रीति सक्सेना, माधवी दुबे, हिमांशी परिता, रक्षा श्रीवास्तव, सोनम नामदेव, राखी रोहर, सरोज गुबरेले, ज्योतिर्मयी महापात्रा, सीमा रैकवार, प्रतिमा करकरे , डॉ. नैना सोनी, निकिता बरयानी, कल्पना कहार ने शानदार गीत संगीत की प्रस्तुति दी।

