
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबन्धित अपराधो का पर्दाफाश करने मे सफलता प्राप्त कर रही है। ज्ञात हो कि दिनांक 28/01/26 को फरियादी अकबर अली पिता शब्बीर हुसैन उम्र 50 वर्ष नि. मेनबोर्ड चौराहे के पास नर्मदापुरम द्वारा आरोपी इमरान के विरुद्ध मस्जिद में घुसकर साउंड मशीन, 02 माइक व स्टेंड, गैस टंकी, आरओ मशीन एवं अन्य बर्तन कीमती करीबन 40,000/- की चोरी करने कि रिपोर्ट की थी, उक्त रिपोर्ट पर था कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध धारा 305(a), 331(4) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06/03/25 की दरम्यानी रात्रि में आरोपी इमरान खान पिता कमाल अंसारी उम्र 35 वर्ष नि. मटन मार्केट बंगाली कॉलोनी नर्मदापुरम को गिरफ्तार कर चोरी गया। सामान आरोपी के घर से बरामद किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है।
इसी प्रकार दिनांक 02.02.26 को फरियादिया रश्मि देशमुख पिता ओमप्रकाश देशमुख उम्र 48 वर्ष नि. एफ-4 कमिश्नर कॉलोनी नर्मदापुरम द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादिया के शासकीय आवास में घुसकर नल चोरी करने की रिपोर्ट की थी, जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध धारा 305(a), 331(4) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना पर मुखबिर तंत्र तैयार कर अज्ञात आरोपी को अपचारी के रूप मे ज्ञात कर अपचारी के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया कर अपचारी को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जहां से अपचारी को संप्रेक्षण गृह बेतूल भेजा गया है।

