
सिवनी मालवा / अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा ने बताया कि किसानों की फसल की आगामी दिनों में कटाई शुरू होने वाली है । पूर्व में भी शासन द्वारा फसल अवशेष नरवाई को न जलाने के निर्देश दिये गये थे और समय समय पर नरवाई न जलाने के निर्देश दिये जाते हैं । कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा स्थानीय स्तर पर सिवनी मालवा तहसील अंतर्गत आने वाले क्षेत्र एवं शिवपुर दोनों के लिए हमारे कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी, पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं नहर विभाग के संबंधित कर्मचारी सभी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें वृहद योजना प्लान की गई। जिससे अंतर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर पर एक ग्राम स्तरीय नरवाई प्रबंधन दल का गठन किये जाने के आदेश हमारे माध्यम से जारी किये गये थे । इसके अलावा क्लस्टर स्तर पर कृषि विभाग के अधिकारी मेरी अध्यक्षता में एक दल का गठन किया गया है । ये दल अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले स्थानों पर अधिक से अधिक जागरूकता फैला रहे है । पंचायत स्तर पर ग्राम चौपालों का आयोजन करने तथा जितने भी हमारे यहां कस्टम हायरिंग सेंटर है तथा जिनके पास ऐसी मशीने उपलब्ध है जिनसे भूसा बनाया जा सकता है, नरवाई का प्रबंधन किया जा सकता है। उन सभी के माध्यम से अधिक से अधिक फसल अवशेषों का प्रबंधन करके नरवाई मुक्त ग्राम एवं नरवाई मुक्त तहसील बनाने का लक्ष्य हमने अपनी बैठक के माध्यम से प्रसारित किया है । इसके लिए एक वृहद बैठक हमारी आयोजित हो चुकी है एवं ग्राम चौपालों के माध्यम से लगातार हमारे अधिनस्थ अमले द्वारा ग्रामों में प्रसारित किया जा रहा है । पूर्व में नरवाई जलने की अधिक घटनाऐं होती थी, जिससे जनधन की हानि होती थी । किसानों की खड़ी फसल जल जाती थी, जिससे काफी नुकसान होता था । नरवाई का समुचित प्रबंधन किया जा सके जिससे पर्यावरण को भी क्षति ना हो, इसके लिए हमने गौशालाओं को भूसा संग्रहण केन्द्र के रूप में चिन्हित किया है । प्रत्येक ग्राम में एक भूसा संग्रहण केन्द्र बनाने के लिए निर्देशित किया है । पंचायतों को भी निर्देशित किया है कि शासकीय भूमि को चिन्हित कर भूसा संग्रहण केन्द्र बनाने जिसमें किसान अपनी फसल का अवशेष वहां रख सकें, जो कि निराश्रित गौवंश या ग्रामीणों के गौवंश के लिए काम आ सके । इस संबंध में हमने एक विस्तृत योजना क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे । एसडीएम विजय राय ने बताया कि सिवनी मालवा में पर्याप्त संख्या में कृषि संयंत्र मशीने उपलब्ध है, जिनसे किसान अपनी फसलों का अवशेष निकाल सकें । जनप्रतिनिधिगण भी लोगों को नरवाई न जलाने के लिए जागरूक कर रहे है । एसडीएम विजय राय ने सभी किसानों से अपील की है कि नरवाई न जलाए। पर्याप्त संख्या में भूसा मशीने है । कस्टम हायरिंग सेंटर से संपर्क कर उनकी मशीनों से एवं आसपास के किसानों से सम्पर्क कर भूसा बनवाये । हम सभी को नरवाई प्रबंधन में सफलता मिलेगी । हम सभी को सचेत भी करते हैं कि यदि कोई व्यक्ति इन नियम निर्देशों का उल्लंघन करता है तो वर्तमान में 163 के तहत आदेश भी जारी किया जा रहा है और पूर्व में जारी नियम निर्देशों का उल्लंघन करने पर दण्डात्मक कारवाई की जावेगी ।

