
नर्मदापुरम / अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 (Women’s Day Celebration 2026) पर रीजनल आफिस, यूनियन बैंक आफ इंडिया नर्मदापुरम के द्वारा प्लैटिनम रिसोर्ट में “महिला विशेष कार्यशाला” का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर नर्मदापुरम जोन के अन्तर्गत आने वाली यूनियन बैंक की सभी शाखाओं के महिला बैंक अधिकारियों द्वारा “वो मेंस डे सेलिब्रेशन” रंगारंग कार्यक्रम कर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय ” सभी महिलाओं और लडकियों के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण (For all Woman & Girls Right, Equity, Empowerment) ” पर कार्यक्रम में पधारे वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
दृश्य एवं श्रवण पावरपांइट के द्वारा स्क्रीन पर इस विषय पर विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य सबंधित समास्याओं के बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर रोमा राय जायसवाल ने महिला बैंक कर्मियों को जानकारी दी। रीजनल आफिस यूनियन बैंक के मेडिकल स्टाफ क्लीनिक के मेडिकल कंसलटेंट डाक्टर मंजरी नीले ने हैप्पी लाईफ एंड लीविंग स्टाइल पर योग, ध्यान, नियमित दिनचर्या, नियमित खानपान और व्यायाम से अपने जीवन को खुशहाल रखने पर जानकारी दी।
एडवोकेट भावना त्रिपाठी, भोपाल ने महिला सशक्तिकरण, महिला अधिकारों, महिला उत्पीड़न, सबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य संजीव आनंद, एडवोकेट भावना त्रिपाठी एवं अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार सेन ने भी कार्यक्रम संबोधित किया
कार्यक्रम का संचालन श्वेता यादव ने किया।

