सोहागपुर / एडवोकेट स्वर्गीय श्री ललित कुमार शर्मा की स्मृति में आंगनबाड़ी केंद्र सुभाष वार्ड क्रमांक 1 की रंगाई पुताई उनकी पत्नी एवं बेटे के सहयोग से ₹5000 की राशि प्राप्त कर कराई गई। जिससे आंगनबाड़ी के बच्चों को बहुत ही साफ-सुथरा माहौल मिला और केंद्र की रंगाई पुताई कराकर केंद्र को आदर्श केंद्र बनाया गया। इससे पीडब्ल्यूडी विभाग के जिला अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सुभाष वार्ड क्रमांक 1 का प्लास्टर कराया गया था। उसके बाद केंद्र की पुताई रंगाई बाकी थी जो कार्य स्वगीर्य श्री ललित कुमार शर्मा की स्मृति में कराया गया।

