
नर्मदापुरम /दिनाँक 27 एवँ 28 मार्च को इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन एवँ मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वावधान में इंदौर में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नर्मदापुरम के प्रतिभावान बॉडी बिल्डर्स निर्मल( निशांत) सरयाम एवँ सौरभ देवनाथ (रोनी) का चयन मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग टीम में हुआ। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संरक्षक भरतसिंह राजपूत, डॉ. अखिलेश खण्डेलवाल, जिला सचिव विजय दिवोलिया, प्रशिक्षक कृष्णा दास, रूपेश राजपूत, मनीष परदेशी, विशाल दीवान, सुंदरम अग्रवाल, दीपक महालया, सुमित गौर आदि ने बधाई दी एवँ दोनों बॉडी बिल्डर्स को राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने की अग्रिम बधाई दी।

