
नर्मदापुरम / आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी में नर्मदापुरम जिले के युवा और सक्रिय नेता राजेंद्र मालवीय को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनकी कार्यकुशलता और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी) पद से नवाजा गया है। राजेंद्र मालवीय इससे पहले यूथ विंग जिला अध्यक्ष और 2 बार मेन जिला अध्यक्ष के रूप में नगर परिषद, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की नीतियों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने जिले में शराबबंदी, भ्रष्टाचार और आदिवासी समाज के हितों जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया है। पार्टी प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर और सह प्रभारी विश्वेंद्र सिंह की अनुशंसा पर उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में यह जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

