
नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल के सुरीला नर्मदापुरम की मातृशक्तियों द्वारा आज शनिवार शाम 4 बजे से नेहरू पार्क में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्तियों का गीत संगीत का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में सुरीला नर्मदापुरम परिवार की मातृशक्तियां महिला दिवस की थीम पर गीत संगीत सुनाएंगी। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सुरीला सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। महिला दिवस के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां मौजूद रहेगी।

