
नर्मदापुरम / टेलीफोन एक्सचेंज सदर बाजार के सरकारी आवास के सामने 3 दिन से कचरे का ढेर लगा हुआ है। नगर पालिका अधिकारी और सफाई प्रभारी क्षेत्र का कोई ध्यान नहीं है। सरकारी आवास में रह रहे अधिकारियों कर्मचारियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका के संबंधित अधिकारी और इस क्षेत्र की सफाई प्रभारी को कई बार दूरभाष पर भी अवगत करा दिया गया, लेकिन आज दिनांक तक उक्त जगह से कचरा नहीं हटाया गया, जिसके कारण गंदगी का अंबार बना हुआ है। इसी क्षेत्र से निजी स्कूल पढ़ने वाले बच्चों का एग्जाम चल रहा है। गंदगी के कारण पढ़ने वाले बच्चे इसी रास्ते से परीक्षा देने भी जा रहे हैं, सवाल इस बात का है कि प्रतिदिन इस क्षेत्र में सफाई क्यों नहीं हो रही।

