
नर्मदापुरम / इटारसी तहसील के ग्राम रामपुर में बीर बम्बो का ऐतिहासिक मेला होली की तीज पर लगता है, जिसमे आस-पास के गाँव से सैकड़ों लोग सम्मलित होने के लिए आते है। वीर बम्बो का यह मेला विगत लगभग 100 वर्षो से लगता आ रहा है । इस में दो लकड़ी के खम्बो पर मचान बनाकर लकड़ी की धुरी पर वीर बम्बो को बांधकर फिराया जाता रहा है । पहले भूरा (फल) को धुरी बांधकर फिराया जाता है, फिर उसी धुरी पर इस वर्ष पडिहार जसमन कहार वीर बम्बो को बांधकर फिराया गया है। वीर बम्मो में लोगो की आस्था है कि बाबा लोगों के दुखों को हर लेते है औऱ गांव को किसी प्रकार की दुख तकलीफ नही होती है। वीर बम्मो पर फिराए जाने बाले भूरा के फल का का उपयोग मिर्गी आने बाले लोगो के साथ जानवरों के लिये भी किया जाता है। वीर बम्मो का मेला गाँव मे सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है, इसकी तैयारी सभी समाज के लोग मिलजुल कर करते है । सरपंच श्रीमती रीना तिवारी ने बताया कि रामपुर पंचायत के साथ आस-पास के गाँव के लोग बड़ी संख्या में मेले में सामिल होने के लिये आते है । जनपद सदस्य आशुतोष शरण तिवारी ने बताया कि मेले की तैयारी ग्राम पंचायत रामपुर के साथ समस्त ग्रामवासियों के द्वारा की जाती है। यह हमारे गाँव की सांझी विरासत जिसे एक बार पुनः जीवंत होते देख रहे हैं। शिक्षक के के कटारे बताया कि यह पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही परम्पराओं का निर्वाहन गांव के लोग करते चले आ रहे है।