नर्मदापुरम / थाना सोहागपुर के द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन MY PHONE में इस वर्ष के शुरुआत से अभी तक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सोहागपुर में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत आवेदकों के द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी गुम एवं चोरी हुए मोबाइल की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अभिषेक राजन एवं एसडीओ(पी) संजू चौहान सोहागपुर द्वारा गुम मोबाइलों की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल पतारसी हेतु थाना प्रभारी उषा मरावी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। भारत सरकार के द्वारा CEIR पोर्टल संचालित किया गया है, जो एक केंद्रीकृत प्रणाली है। पोर्टल के माध्यम से कोई गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक एवं ब्लॉक करने में मदद मिलती है। थाना सोहागपुर में जनवरी 2026 से आज तक थाना में 18 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 14 मोबाइल मोबाइल धारकों को वापस कराए जो कीमत लगभग ₹2,00,000 के थे। इसी श्रृंखला में सैमसंग कंपनी की एक टैबलेट शिकायतकर्ता रितेश रघुवंशी सोहागपुर को शुक्रवार को वापस की गई है। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी अथवा गुम होता है तो थाने में शिकायत जरूर करें। शिकायत के साथ दस्तावेज आधार कार्ड, फोन बिल, पोर्टल पर शिकायत आवेदन पत्र जरूर प्रस्तुत करें। इस अभियान में थाना प्रभारी उषा मरावी के साथ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय एवं आरक्षक अजमेर सिंह परिहार की भूमिका सराहनीय रही।

