
नर्मदापुरम / होली के अवसर पर मालाखेड़ी स्थित गौर कॉलोनी के मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्गा महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला राठौर ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में घर से संस्कारों का मिलना आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि समाज और शिक्षा के पाठ्यक्रमों में इनका अभाव दिख रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में सोनिया, शकुन, रानू, लता मिश्रा, मधु मिश्रा, माया सोनी, पारुल, रितु, छवि, रजनी, दीपिका, सीमा, स्वामी, निर्मला राठौर, शीला आदि महिलाओं ने सम्मिलित होकर होली की बधाई दी।

