
नर्मदापुरम / गांवों में होली पर्व पर होली गीत के साथ नरवाई नहीं जलाने के संकल्प गीत भी गूंज रहे हैं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने किसानों के बीच जाकर नरवाई नही जलाने का संदेश दिया। नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सारिका ने खेतों में किसानों के साथ मिलकर स्वरचित जागरूकता गीत गाए, ताकि संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को सामूहिक शपथ दिलाई कि वे अपनी फसल के अवशेषों को जलाएंगे नहीं, बल्कि उनका उचित प्रबंधन करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बचाना, वायु प्रदूषण रोकना है। यह गतिविधियां मुख्य रूप से जिले कृषि प्रधान क्षेत्रों में आयोजित की गईं जहाँ नरवाई जलाने की घटनाएं अधिक देखी जाती हैं।

