
सिवनी मालवा / होली पर्व अंतर्गत आने वाले भाईदूज पर्व पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन 05 मार्च 2026 गुरुवार को सामूहिक रूप से एकत्र होकर सभी चित्रांश बंधुओं ने दीपक गौड़ के निवास स्थान सिवनीमालवा में किया। पंडित रामशंकर दुबे ने भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन कथा एवं हवन मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से करवाया तत्पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। पूजन और होली मिलन समारोह के इस अवसर पर सभी चित्रांश बंधुओं ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्वल्पाहार किया गया। इस अवसर पर कायस्थ परिवार समिति के सभी सदस्य पुरुष प्रकोष्ठ से संरक्षक विनय खरे, नीलेश श्रीवास्तव, उमेश गौड़, राकेश (बब्लू) लाला, मुन्ना लाला, पंकज वर्मा, दीपक गौड़, रवि खरे, यश श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती ज्योति गौड़, रश्मि खरे, श्रीमती मुनिता श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, श्रीमति शीतल श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, श्रीमती गीतांजलि गौड़ सहित सभी महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

