

नर्मदापुरम / शहर के रिवर व्यू कल्चरल फाउंडेशन सोसाइटी के पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह आयोजित किया । इस दौरान एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रिवर व्यू कल्चरल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। पदाधिकारियों ने कॉलोनी के सभी लोगों के साथ जम कर गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को बधाई दी।

