
नर्मदापुरम / शहर के स्कूल कॉलेजों में भी होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। इसी के चलते शहर के जुमेराती स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। स्कूल के प्राचार्य सहित स्टाफ ने भी गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामना दी। वहीं छात्राओं ने भी एक दूसरे के साथ होली खेली और होली की बधाई दी।

