नर्मदापुरम / ग्वाल नर्मदा सेना ने नियमित साप्ताहिक माँ नर्मदा स्वच्छता अभियान के तहत श्री काले महादेव मंदिर के नीचे घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर घाट को स्वच्छ किया। सदस्यों ने घाट पर जमा कचरे को एकत्रित किया तथा फर्श एवं सीड़ियों पर जमा रंग गुलाल पानी से धोकर स्वच्छ किया।

