
इटारसी / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा राजधानी भोपाल स्थित अपने निवास डी–13, 74 बंगले पर रविवार 8 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से होली मिलन समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने नर्मदा पुरम जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं सभी कांग्रेस पदाधिकारियों से अपने साथियों सहित भोपाल में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचने की अपील की है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

